Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi | महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
1 min read
Mahendra Singh Dhoni Biography:महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनियां भर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है,और आज ये एक कामयाब खिलाड़ी हैं. लेकिन एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए इन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा था.
धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूलों के दिनों से ही कर दी थी, लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में इनको कई साल लग गए . लेकिन जैसे ही धोनी को हमारे देश की ओर से खेलने का मौका मिला, तो इन्होंने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे से अपने आपको को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया.
महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट –
वर्ष 2020 15 अगस्त के दिन इस महान खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ कप्तान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी | यह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिसे देखने भर के लिए दुनियां के कई लोग क्रिकेट देखा करते थे .
Mahendra Singh Dhoni Biography
पूरा नाम (Name) | महेन्द्र सिंह धोनी |
जन्म (Born) | 7 जुलाई 1981 |
जन्मस्थान (Birthplace) | रांची, बिहार, भारत |
उपनाम (Nickname) | माही |
ऊंचाई (Height) | 5 फीट 9 इंच (1.75 मीटर) |
पिता (Father) | पान सिंह |
माता (Mother) | देवकी देवी |
जीवनसाथी (Wife) | साक्षी धोनी |
बच्चे (Children) | जीवा |
महेंद्र सिंह धोनी का शिक्षा (Mahendra Singh Dhoni Education)
सन् 1981 में भारत के झारखंड राज्य में जन्में धोनी ने इसी राज्य के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की है. अपनी 12 वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने सेट.ज़ेवियर कॉलेज में दाखिला लिया था. लेकिन क्रिकेट के लिए धोनी को अपनी पढ़ाई के साथ समझौता करना पड़ा और इन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया.
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार (Mahendra Singh Dhoni Family)
- धोनी के पिता पान सिंह मेकॉन (MECON) कंपनी में कार्य किया करते थे और इनकी माता का नाम देवकी देवी है. इनके परिवार का नाता उत्तराखंड राज्य से है. लेकिन इनके पिता अपने कार्य के चलते झारखंड राज्य आकर रहने लग गए थे. जिसके बाद से ये इसी राज्य के निवासी हो गए.
- धोनी के परिवार में इनके मां और पिता के अलावा इनकी बहन, भाई, पत्नी और एक बेटी भी है. इनकी बड़ी बहन एक अध्यापिका हैं और बड़े भाई एक राजनेता हैं.
धोनी की लव लाइफ (Mahendra Singh Dhoni Love Life)
प्रियंका झा और धोनी की लव स्टोरी (Priyanka Jha and Dhoni’s Love Story)
धोनी की जिंदगी में प्रियंका झा नामक एक लड़की हुआ करती थी, जो कि धोनी की गर्लफ्रेंड थी. लेकिन साल 2002 में प्रियंका की मृत्यु हो गई थी. जिसके कारण धोनी की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई थी. धोनी की जिंदगी के इस हिस्से के बारे में लोगों को उनके जीवन पर बनी फिल्म के जरिए पता चला.
धोनी और साक्षी की लव स्टोरी (Dhoni And Sakshi Love’s love story)
धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को साक्षी से विवाह किया, यह एक लव मैरिज थी. कहा जाता है कि ये दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. लेकिन जब साक्षी छोटी थी, तभी इनके पिता देहरादून शिफ्ट हो गए थे, जिसके कारण साक्षी को अपना स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ा .
साल 2007 में फिर हुई साक्षी से मुलाकात
- साक्षी के देहरादून शिफ्ट हो जाने के बाद, धोनी और साक्षी लंबे अरसे तक एक दूसरे से नहीं मिल पाए थे. लेकिन साल 2007 में इन दोनों की फिर से मुलाकात हुई और ये मुलाकात कोलकाता में हुई थी.
- दरअसल टीम इंडिया कोलकाता के जिस होटल में रुकी हुई थी. उसी होटल में साक्षी बतौर एक इंटर्न कार्य कर रही थी और इसी दौरान ये दोनों काफी समय के बाद एक दूसरे से मिले थे. इस मुलाकात के बाद इन दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक मिलते रहे और लगभग तीन साल बाद इन दोनों ने शादी कर ली. इन दोनों की एक बेटी भी हैं और उसका नाम इन्होंने जीवा रखा.
महेंद्र सिंह धोनी की करियर (Mahendra Singh Dhoni’s profession)
Batting Career Summary
M | Inn | NO | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100 | 200 | 50 | 4s | 6s | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Test | 90 | 144 | 16 | 4876 | 224 | 38.09 | 8248 | 59.12 | 6 | 1 | 33 | 544 | 78 |
ODI | 350 | 297 | 84 | 10773 | 183 | 50.58 | 12303 | 87.56 | 10 | 0 | 73 | 826 | 229 |
T20I | 98 | 85 | 42 | 1617 | 56 | 37.6 | 1282 | 126.13 | 0 | 0 | 2 | 116 | 52 |
IPL | 204 | 182 | 69 | 4632 | 84 | 40.99 | 3387 | 136.76 | 0 | 0 | 23 | 313 | 216 |
Bowling Career Summary
M | Inn | B | Runs | Wkts | BBI | BBM | Econ | Avg | SR | 5W | 10W | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Test | 90 | 7 | 96 | 67 | 0 | 0/1 | 0/1 | 4.19 | 0.0 | 0.0 | 0 | 0 |
ODI | 350 | 2 | 36 | 31 | 1 | 1/14 | 1/14 | 5.17 | 31.0 | 36.0 | 0 | 0 |
T20I | 98 | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – |
IPL | 204 | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – | – |
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड – MS Dhoni Records
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni पहले ऐसे विकटकीपर हैं जिन्होनें टेस्ट मैच में कुल 4 हजार रन बनाए थे इनसे पहले कभी किसी विकेट कीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे। इस तरह धोनी ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बना लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान कुल 27 टेस्ट मैच हुए थे जिसमें धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने नीचे लिखे गए वर्ल्ड कप जीते थे जिसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान बन गए थे जिन्होनें सभी तरह के ICC टूर्नामेंट कप जीते थे।
ICC टूर्नामेंट | किस साल जीता कप |
टी-20 वर्ल्ड कप | 2007 |
ODI वर्ल्ड कप | 2011 |
चैंपियंस ट्रॉफी | 2013 |
महेंद्र सिंह धोनी को मिला सम्मान – MS Dhoni Awards
- महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को वन डे मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 6 मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार और 20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिले हैं। उन्हें अपने पूरे करियर में टेस्ट में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिले हैं।
- साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। ये पुरस्कार खेल की दुनिया में दिया जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
- साल 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है। उन्होंने इसे 2008 से 2014 तक लगातार 7 सालों तक आईसीसी विश्व ओडीआई इलेवन टीम भी बनाया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009, 2010 और 2013 में में आईसीसी विश्व टेस्ट इलेवन टीम में भी शामिल किया गया था।
- साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी दी गई थी।
- धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा गया था।
- इसके साथ ही धोनी को 2 अप्रैल, 2018 को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
- महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni महान क्रिकेटर कपिल देव के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होनें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद मिला है।
- साल 2011 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में धोनी का नाम लिखा गया था।
- महेन्द्र सिंह धोनी साल 2012 में दुनिया के सबसे कीमती खिलाड़ियों में 16वें नंबर पर हैं।
- जून, 2015 में फोर्ब्स ने धोनी को सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वें नंबर पर रखा और इस लिस्ट के अनुसार उनकी कमाई 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही।
धोनी बतौर कप्तान (Captaincy)
- धोनी के कप्तान बनने से पहले भारतीय टीम की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के पास थी और जब राहुल द्रविड़ ने अपने इस पद को छोड़ दिया था. तो उनकी जगह भारत का अगला कप्तान धोनी को चुना गया था.
- कहा जाता है कि धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी देने की बात राहुल द्रविड़ और सचिन ने बीसीसीआई (BCCI) से की थी. जिसके बाद बीसीआई ने धोनी को सन् 2007 में भारतीय टीम का कैप्टन बनाया था.
- भारत के कप्तान बनने के बाद सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 में इन्होने भारतीय टीम को लीड किया था और इस टूर्नामेंट को जीत लिया था.
- विश्व ट्वेंटी 20 कप जीतने के बाद धोनी को वन डे मैच और टेस्ट मैच की भी कप्तानी सौप दी गई थी और धोनी ने उनको दी गई इस जिम्मेदारी को खूब सही तरह से निभाया था.
- धोनी की कप्तानी के तहत ही भारत साल 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर पाया था और धोनी ने कप्तान रहते हुए कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.
- धोनी ने दो विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया है और अपनी कप्तानी के तहत, भारत साल 2011 में विश्व कप जीता था. जबकि साल 2015 के हुए विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कामयाब हुआ था.
धोनी का आईपीएल करियर (Dhoni’s IPL profession)
- आईपीएल के पहले सीजन में धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मिलियन अमरीकी डॉलर (10 करोड़) में खरीदा था. और यह कीमत सबसे अधिक थी . इनकी कप्तानी के तहत इस टीम ने इस लीग के दो सीजन जीते थे. इसके अलावा इन्होंने साल 2010 के ट्वेंटी 20 की चैंपियंस लीग में भी अपनी टीम को विजय बनाया था.
- चेन्नई सुपर किंग्सपर दो साल का बैन लगाने के बाद इन्हें आईपीएल की दूसरी टीम पुणे सुपरजायंट ने करीब 1.9 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 12 कोरड़) में खरीद लिया था. जिसके बाद धोनी ने इस टीम की ओर से मैच खेले थे.
- साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा बैन खत्म हो गया था और इस सीजन में इस टीम ने फिर से धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया और इस वक्त धोनी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.
धोनी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड (Mahendra Singh Dhoni Records)
- धोनी पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 4,000 रन बनाए हुए हैं. इनसे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे.
- भारतीय टीम ने धोनी की कॅप्टेन्सी के अंदर रहते हुए कुल 27 टेस्ट मैच जीत हुए हैं, जिसके साथ ही धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होना का रिकॉर्ड है.
- इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने निम्नलिखित वर्ल्ड कप जीते थे, जिसके साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिसने सभी प्रकार के आईसीसी टूर्नामेंट कप जीत रखे हैं.
आईसीसी टूर्नामेंट | किस साल जीता कप |
टी-20 वर्ल्ड कप | 2007 |
ओडीआई वर्ल्डकप | 2011 |
चैंपियंस ट्रॉफी | 2013 |
इन्होंने कप्तान के रूप में कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और ये पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं.इन्होने इंटरनेशनल मैचों में 204 छक्के मारे हैं जिसके साथ ही सबसे अधिक छक्के मरने वाले कप्तान का खिताब भी अपने नाम किया हैं.कैप्टन के रूप में सबसे अधिक टी 20 मैचों जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है |
महेंद्र सिंह धोनी को मिले अवार्ड (Awards and Achievement)
- महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में इंडिया गवर्नमेंट ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया था जो कि खेल की दुनिया में दिया जाने वाला शीर्ष अवार्ड है.
- धोनी को साल 2009 में पद्म श्री अवार्ड और साल 2018 में पद्म भूषण से भी इंडिया की गवर्नमेंट द्वारा नवाजा गया है.
- साल 2011 में धोनी को डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय (De Montfort University) द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री दी गई थी. इसके अलावा धोनी ने दो बार आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ दी ईयर, मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी सीरीज अवॉर्ड भी जीत रखे हैं.
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म (M.S. Dhoni: The Untold Story Film)
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर हाल ही में एक फिल्म भी बनाई गई थी. जिसका नाम. ‘एम.एस धोनी: अंटोल्ड स्टोरी’ था और ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धोनी की जिंदगी को दर्शाया गया था और इनकी भूमिका को एक्टर सुशांत सिंह राजूपत द्वारा निभाया गया था .
धोनी के साथ जुड़े विवाद (Controversy)
पानी को बर्बाद करने से जुड़ा विवाद (Water Controversy)
साल 2007 में धोनी की कॉलोनी के लोगों ने इनके खिलाफ एक शिकायत रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में दर्ज करवाई थी. जिसमें धोनी पर रोजाना करीब 15 हजार लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगा था | जिसके बाद ये मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक भी पहुंच गया था| लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो पाया गया, कि कॉलोनी के लोगों ने किसी गलत जानकारी के आधार पर ये शिकायत दर्ज करवाई है, जिसेक बाद धोनी के खिलाफ शिकायत करने वाले इन लोगों ने उनसे माफी मांगी थी.
फिक्सिंग के कारण जुड़े विवादों से (Match fixing Controversy)
साल 2013 मे हुए आईपीएल मैच में हुई फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर धोनी विवादों में घिर गए थे और इन पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था | लेकिन इन पर लगे ये आरोप साबित नहीं हो पाया था |
टैक्स नहीं भरने से जुड़ा विवाद (Tax Controversy)
एमएस धोनी एक बार कम पंजीकरण शुल्क देने के विवाद में भी फंस गए थे और इनपर आरोप लगा था कि इन्होंने अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित ‘हमर एच 2’ एसयूवी गाड़ी का पंजीकरण करवाने के दौरान इस गाड़ी के नाम की जगह महिंद्रा स्कार्पियो लिखवा दिया था. जिसके कारण धोनी को 4 लाख के पंजीकरण शुल्क की जगह केवल 53,000 का शुल्क भरना पड़ा था |
आम्रपाली के साथ जुड़ा विवाद (Amrapali Group Controversy)
- साल 2016 में आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर आम्रपाली कंपनी और इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर धोनी को ट्रोल किया गया था. जिसके बाद धोनी ने इस फर्म के ब्रांड एंबेसडर के रूप से इस्तीफा दे दिया था.
- दरअसल इन लोगों ने आम्रपाली कंपनी से घर खरीदे थे, लेकिन इन लोगों से पैसे लेने के बाद भी इन्हें ये घर नहीं दिए गए थे. जिसके बाद इन लोगों ने धोनी को अपनी ट्वीट्स में टैग करना शुरू कर दिया था और लोगों की नाराजगी को देखते हुए धोनी ने इस कंपनी से दूरी बना ली थी |
- साल 2018 में धोनी ने आम्रपाली कंपनी के खिलाफ एक केस भी दर्ज करवाया है और धोनी ने इस कंपनी पर उन्हें देड़ सौ करोड़ रुपए नहीं दिए जाने की बात कही है. दरअसल धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए इस कंपनी द्वारा इन्हें 150 करोड़ रुपए दिए जाने थे. लेकिन इस कंपनी ने अभी तक ये राशि धोनी को नहीं दी है और पैसे नहीं दिए जाने से परेशान होकर धोनी को इस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाना पड़ा |
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति (MS Dhoni Net Worth)
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति करीब 700 करोड़ रुपए के आस पास हैं और इन्होंने ये पैसे क्रिकेट, विज्ञापन और कई तरह के व्यापार करके कमाए हैं | धोनी की वार्षिक आय 102 करोड़ रुपए तक की है |